![]() |
| zindagi badi anmol hai,har pal ka bas maja lo.. |
हर पल का बस मजा लो,
हँसने के मौके ढूंढो तो,
क्यूँ बैठे हो यु रूठ के,
भुलाओ बीती बातों को,
क्या जीना ऐसे टूट के,
मिलती है ये इक बार ही,
मर्ज़ी से इसे बिता लो,
वक़्त के हर पल को हीं,
पसंद से अपनी सजा लो,
ज़िन्दगी बड़ी अनमोल है,
हर पल का बस मजा लो,
रूठी है अगर ये दुनिया तो,
दुनिया को रूठ जाने दो,
पर टूटे जो कभी रिस्ते तो,
रिश्तों को यूँ न बिखड़ने दो,
करो कोशिशें दिन रात ही,
सपनो को सही मुकाम दो,
दिल से भी कभी पूछ लो,
दिमाग को थोड़ा आराम दो,
कुछ फैसलों में हीं सही,
पर दिल की अपनी रज़ा लो,
ज़िन्दगी बड़ी अनमोल है,
हर पल का बस मजा लो!

3 टिप्पणियां:
Ur poems very motivational. ..★★★★★
Ur poems very motivational. ..★★★★★
Thanks for the compliments...
एक टिप्पणी भेजें